Bihar Mukhyamantri Vidyarthi Protsahan Yojana 2026:- बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राओं, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्राओं तथा फौकानिया प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन केवल ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
नोट: अंतिम तिथि की घोषणा होने पर अभ्यर्थियों को अलग से सूचित किया जा सकता है।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि सीधे DBT/RTGS के माध्यम से भेजी जाएगी।
किसे मिलेगा लाभ?
इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित अभ्यर्थी पात्र हैं:-
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटर प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राएं
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राएं
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से फौकानिया प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्र एवं छात्राएं
मिलने वाली प्रोत्साहन राशि
परीक्षा
लाभार्थी
राशि
इंटर प्रथम श्रेणी
अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राएं
₹15,000
मौलवी प्रथम श्रेणी
अल्पसंख्यक छात्राएं
₹15,000
फौकानिया प्रथम श्रेणी
अल्पसंख्यक छात्र/छात्राएं
₹10,000
आवेदन के लिए आवश्यक जानकारी
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित जानकारी की आवश्यकता होगी:-