Bihar STET 2026 Online Form: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026

Bihar STET 2026 Online Form :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। STET 2026 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर निर्धारित विषयों में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

Bihar STET 2026 Online Form

Overview

www.biharnaukri.com

विवरण जानकारी
परीक्षा का नाम माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026
आयोजन संस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति
परीक्षा का स्तर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक
परीक्षा माध्यम Computer Based Test (CBT)
परीक्षा अवधि 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट)
कुल अंक 150 अंक
प्रश्न प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
Negative Marking

नहीं

   
Important Dates
EVENT DATE
ऑनलाइन आवेदन शुरू 17 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
परीक्षा CBT माध्यम से, तिथि बाद में निर्धारित/सूचित
आवेदन शुल्क भुगतान आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के अनुसार
   
Exam Pattern

STET 2026 में पूछे जाने वाले प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा गलत उत्तर के लिए Negative Marking का प्रावधान नहीं है।

परीक्षा में कुल 150 अंक होंगे:

निर्धारित विषय वस्तु – 100 अंक
शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता – 50 अंक
कुल – 150 अंक

Application Fee

एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क:

सामान्य / EWS / BC / EBC – RS. 960SC / ST / दिव्यांग – RS. 760

Paper-I एवं Paper-II दोनों के लिए:

सामान्य / EWS / BC / EBC – RS. 1,440
SC / ST / दिव्यांग – RS. 1,140

Age Limits

STET 2026 में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

अधिकतम आयु सीमा:

  • अनारक्षित पुरुष – 37 वर्ष
  • अनारक्षित महिला – 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग – 40 वर्ष
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति – 42 वर्ष
  • अनुसूचित जनजाति – 42 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी निर्धारित नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान है।
Educational Qualification

Paper-I के लिए संबंधित विषय/विषय समूह में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर तथा आवश्यकतानुसार B.Ed. अथवा संबंधित मान्य प्रशिक्षण/डिग्री की योग्यता निर्धारित की गई है।

विशेष विषयों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपने विषय की योग्यता अवश्य देखनी चाहिए।

Paper-II के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर योग्यता तथा निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता आवश्यक है। कुछ विषयों के लिए अलग-अलग विषय संयोजन एवं डिग्री की शर्तें भी दी गई हैं।
महत्वपूर्ण: Computer Science विषय के अभ्यर्थियों के लिए B.Ed. की योग्यता अनिवार्य नहीं है।
Required Documents

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां अपलोड करनी होंगी। प्रमुख दस्तावेज हैं:

  1. मैट्रिक (10वीं) प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र
  2. इंटरमीडिएट (12वीं) प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र
  3. स्नातक प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र
  4. स्नातकोत्तर प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र
  5. B.Ed. प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र
  6. अन्य शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  7. आवासीय प्रमाण-पत्र
  8. SC/ST अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण-पत्र
  9. BC/EBC अभ्यर्थियों के लिए अद्यतन Non-Creamy Layer प्रमाण-पत्र
  10. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए वैध दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  11. भूतपूर्व सैनिकों के लिए संबंधित प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
Application Process

STET 2026 का आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी:

Step 1 – Registration

सबसे पहले STET की आवेदन वेबसाइट पर जाकर Registration करना होगा। मोबाइल नंबर एवं आवश्यक जानकारी भरकर OTP के माध्यम से Registration पूरा करें। Registration के बाद User ID एवं Password मोबाइल पर प्राप्त होगा।

Step 2 – Application Form

User ID एवं Password की सहायता से Login करें। इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें तथा फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

Step 3 – Fee Payment

आवेदन पूरा करने के बाद Online Payment के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करें। शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card, Net Banking अथवा UPI से किया जा सकता है।

आवेदन Submit करने से पहले Preview के माध्यम से सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। अंतिम रूप से Submit करने के बाद त्रुटि सुधार का अवसर सीमित/उपलब्ध नहीं हो सकता है।

IMPORTANT LINKS
STET Aplly Online Click Here
Official Notification PDF Download Now
STET Official Website  Click Here
Bihar Naukri Click Here
Join WhatsApp Channel For Fast Update Click Here
Join Telegram Channel For Fast Update Click Here

Leave a Comment