Bihar D.El.Ed Admission 2026 :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा NCET से मान्यता प्राप्त एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध सरकारी एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण सत्र 2026-28 में D.El.Ed नामांकन के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यह नामांकन D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के परीक्षाफल/रैंक के आधार पर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन एवं संस्थान/महाविद्यालय की प्राथमिकता (Choice/Priority) दर्ज कर सकेंगे।
Bihar D.El.Ed Admission 2026
Overview
www.biharnaukri.com
विवरण
जानकारी
बोर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
कोर्स
D.El.Ed
प्रशिक्षण सत्र
2026-28
प्रवेश परीक्षा
D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
नामांकन का आधार
परीक्षा का Score/Rank एवं अन्य निर्धारित मानदंड
आवेदन माध्यम
Online
आधिकारिक वेबसाइट
www.bsebdeled.com
Important Dates
EVENT
DATE
ऑनलाइन आवेदन शुरू
10 August 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
16 August 2026
प्रथम चयन सूची जारी
20 August 2026
प्रथम चरण नामांकन
20 August 2026 से 24 August 2026
प्रथम चरण के बाद Slide-Up
20 August 2026 से 24 August 2026
पोर्टल पर सीट अपडेट
25 August 2026
द्वितीय चयन सूची
27 August 2026
द्वितीय चरण नामांकन
29 August 2026 से 01 September 2026
द्वितीय चरण Slide-Up
29 August 2026 से 01 September 2026
पोर्टल पर सीट अपडेट
02 September 2026
तृतीय चयन सूची
05 September 2026
तृतीय चरण नामांकन
05 September 2026 से 07 September 2026
पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट
08 September 2026
Bihar D.El.Ed Admission 2026 Eligibility
D.El.Ed प्रशिक्षण में नामांकन के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए :-
अभ्यर्थी ने उच्च माध्यमिक (+2) अथवा उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
सामान्य अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 50% अंक आवश्यक हैं।
आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमानुसार 5% अंकों की छूट दी जाएगी।
विज्ञप्ति में निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है।
D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इस नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
नामांकन किस आधार पर होगा?
प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों की प्राथमिकता निर्धारित करने में मुख्य रूप से निम्न बातों को ध्यान में रखा जाएगा :-
D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का Score एवं Rank
ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी द्वारा भरी गई संस्थान की प्राथमिकता (Priority)
लागू आरक्षण नियम
उपलब्ध सीटों की स्थिति
बोर्ड द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चयन सूची जारी की जाएगी। चयन सूची में नाम आने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय के अंदर संबंधित प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Application Fee
General / EWS / BC / EBC – Rs. 500
SC / ST / Differently Abled- Rs. 350
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा
First Choice/Selection List में नाम आने के बाद क्या करें?
प्रथम चयन सूची में नाम आने के बाद अभ्यर्थी को निर्धारित समय में संबंधित प्रशिक्षण संस्थान में जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि अभ्यर्थी अपने आवंटित संस्थान से संतुष्ट नहीं है और विज्ञप्ति में निर्धारित शर्तों के अनुसार Slide-Up विकल्प का उपयोग करना चाहता है, तो उसे निर्धारित अवधि में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अभ्यर्थियों को अपने Student Login के माध्यम से पोर्टल पर उपलब्ध सूचना को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए।
संस्थान की प्राथमिकता
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को उपलब्ध प्रशिक्षण संस्थानों की अपनी पसंद/प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। चयन प्रक्रिया में परीक्षा में प्राप्त Score/Rank के साथ-साथ अभ्यर्थी द्वारा दी गई Priority का भी महत्वपूर्ण स्थान रहेगा।
इसलिए अभ्यर्थियों को संस्थानों की प्राथमिकता भरते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
महत्वपूर्ण निर्देश
आवेदन केवल निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन किया जा सकेगा।
आवेदन में दी गई जानकारी सही-सही भरें।
संस्थान की Priority भरते समय सावधानी रखें।
चयन सूची जारी होने के बाद निर्धारित समय में नामांकन कराना आवश्यक होगा।
निर्धारित समय में नामांकन नहीं कराने पर संबंधित चरण का अवसर प्रभावित हो सकता है।
यदि अभ्यर्थी Slide-Up प्रक्रिया में भाग लेता है तो पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आवेदन एवं नामांकन से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक पोर्टल पर नजर रखें।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।