Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 : प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी इन्टर पास छात्राओं के लिए आवेदन शुरू

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026 : यदि आपने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा प्रथम (1st Division) या द्वितीय (2nd Division) श्रेणी से उत्तीर्ण की है और आप अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्रा हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (अनुसूचित जाति एवं जनजाति) के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹10,000 से ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से Medhasoft Portal पर स्वीकार किए जा रहे हैं।

इस लेख में आपको योजना से संबंधित पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करने की पूरी जानकारी मिलेगी।

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

योजना का संक्षिप्त विवरण

www.biharnaukri.com

विवरण जानकारी
योजना का नाम मुख्यमंत्री मेधावृति योजना
विभाग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
राज्य बिहार
लाभार्थी SC/ST वर्ग की छात्राएं
योग्यता इंटर (+2) प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी
आवेदन माध्यम Online

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना 2026 क्या है?

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से एकमुश्त प्रोत्साहन राशि भेजी जाती है।
प्रोत्साहन राशि
प्रथम श्रेणी (First Division) ₹15,000
द्वितीय श्रेणी (Second Division) ₹10,000

पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:-

  • बिहार की स्थायी निवासी हो।
  • अनुसूचित जाति (SC) अथवा अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित हो।
  • अविवाहित छात्रा हो।
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • प्रथम अथवा द्वितीय श्रेणी प्राप्त की हो
  • छात्रा का नाम लाभार्थी सूची में उपलब्ध हो।
  • छात्रा का आधार बैंक खाते से लिंक हो।
  • बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:-

  • इंटरमीडिएट मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
  • आधार से लिंक बैंक खाता
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप पूरा करे :-

  1. Medhasoft पोर्टल पर जाएं।
  2. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (SC/ST) के लिंक पर क्लिक करें
  3. Student Registration करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें।
  5. आधार एवं मोबाइल नंबर का सत्यापन करें।
  6. दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन की जांच कर Final Submit करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।
आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे देखें?
  • Medhasoft पोर्टल खोलें।
  • Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • Registration Number अथवा Aadhaar Number दर्ज करें।
  • Submit करते ही आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
महत्वपूर्ण बातें
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं।
  • आवेदन में गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  • आधार एवं बैंक खाते का लिंक होना आवश्यक है।
  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले अवश्य जमा करें।
  • लाभ की राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।
योजना के प्रमुख लाभ
  • आर्थिक सहायता से उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद।
  • छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश लेने में सुविधा।
  • DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि।
  • शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन।
  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की छात्राओं को विशेष लाभ।

Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana 2026

IMPORTANT LINKS
Bihar Mukhyamantri Medhavriti Yojana Online Click Here
Official Website  Click Here
Bihar Naukri  Click Here

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना किसके लिए है?

यह योजना बिहार की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की इंटर पास छात्राओं के लिए है।

Q2. कितनी छात्रवृत्ति मिलेगी?

प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्राओं को ₹15,000 तथा द्वितीय श्रेणी प्राप्त छात्राओं को ₹10,000 दिए जाते हैं।

Q3. आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन Medhasoft Portal के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Q4. आवेदन शुल्क कितना है?

इस योजना के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता।

Q5. राशि किस प्रकार मिलेगी?

DBT के माध्यम से सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Leave a Comment