Bihar Anganwadi Bharti 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, विशेषकर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने राज्यभर में 22,891 आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त पदों को भरा जाएगा। विस्तृत जिला-वार अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया संबंधित जिलों द्वारा अलग-अलग जारी की जाएगी।
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार निम्न प्रक्रिया का पालन कर सकेंगे –
संबंधित जिले द्वारा जारी नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन फॉर्म डाउनलोड या ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें।
सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड/संलग्न करें।
आवेदन जमा करें तथा भविष्य के लिए उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण निर्देश:-
आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
केवल पात्र अभ्यर्थी ही आवेदन करें।
गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
जिला-वार आवेदन तिथि अलग-अलग हो सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना:-
इस लेख में दी गई कुछ पात्रता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी पूर्व भर्ती पैटर्न और उपलब्ध सार्वजनिक जानकारी पर आधारित है। अंतिम एवं प्रमाणिक जानकारी केवल आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद ही मान्य होगी।