Bihar Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana 2026 : मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2) ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व पूरी जानकारी

Bihar Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana 2026 : बिहार सरकार द्वारा राज्य की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2) संचालित की जाती है। इस योजना के तहत बिहार बोर्ड अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया मेधासॉफ्ट पोर्टल पर शुरू कर दी गई है।

Bihar Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana 2026

योजना का नाम

www.biharnaukri.com

विवरण जानकारी
योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
उप-योजना मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2)
राज्य बिहार
लाभार्थी इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण अविवाहित छात्राएं
आवेदन माध्यम Online

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है ताकि छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई बिना आर्थिक बाधा के जारी रख सकें।
प्रोत्साहन राशि
योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:-

  • बिहार की स्थायी निवासी हो।
  • अविवाहित छात्रा हो।
  • बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय/कॉलेज से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण हो।
  • छात्रा का नाम लाभार्थी सूची में उपलब्ध हो।
  • छात्रा का आधार बैंक खाते से लिंक हो।
  • बैंक खाता छात्रा के नाम पर होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:-

  • आधार कार्ड
  • इंटरमीडिएट मार्कशीट
  • एडमिट कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप पूरा करे :-

  1. Medhasoft पोर्टल पर जाएं।
  2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2) लिंक पर क्लिक करें।
  3. Student Registration करें।
  4. आवश्यक जानकारी भरें।
  5. दस्तावेज अपलोड करें।
  6. आवेदन की जांच कर Final Submit करें।
  7. भविष्य के लिए आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।
आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे देखें?
  • Medhasoft पोर्टल खोलें।
  • Application Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • Registration Number अथवा Aadhaar Number दर्ज करें।
  • Submit करते ही आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
महत्वपूर्ण बातें
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं।
  • गलत बैंक विवरण देने पर भुगतान में देरी हो सकती है।
  • आधार एवं बैंक खाते का लिंक होना आवश्यक है।
  • आवेदन अंतिम तिथि से पहले अवश्य जमा करें।
  • लाभ की राशि सीधे DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाती है।

Bihar Mukhyamantri Kanya Uthan Yojana 2026

IMPORTANT LINKS
मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2) Online Click Here
Official Website  Click Here
Bihar Naukri  Click Here

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक +2) क्या है?

Ans: यह बिहार सरकार की एक योजना है, जिसके तहत इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण पात्र अविवाहित छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

Q2. मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

Ans: पात्र छात्राओं को योजना के अंतर्गत ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है।

Q3. इस योजना का लाभ किन छात्राओं को मिलेगा?

Ans: बिहार की स्थायी निवासी, अविवाहित एवं बिहार बोर्ड या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण छात्राएं इस योजना के लिए पात्र हैं।

Q4. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Ans: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से Medhasoft पोर्टल पर जाकर किया जा सकता है।

Q5. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

Ans: आधार कार्ड, इंटर मार्कशीट, एडमिट कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज।

Q6. क्या आवेदन शुल्क देना होगा?

Ans: नहीं, इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

Q7. आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे देखें?

Ans: Medhasoft पोर्टल पर जाकर Registration Number या Aadhaar Number की सहायता से आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।

Q8. प्रोत्साहन राशि किस माध्यम से मिलेगी?

Ans: योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Q9. यदि बैंक खाते में राशि नहीं आती है तो क्या करें?

Ans: सबसे पहले आवेदन की स्थिति जांचें। यदि सभी विवरण सही होने के बाद भी राशि प्राप्त नहीं होती है, तो संबंधित विभाग या Medhasoft हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Leave a Comment