Bihar Post Matric Scholarship 2026-27: Online Apply Started – Check Eligibility, Last Date & Required Documents

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार के SC, ST, BC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राएं इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना का नामबिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27
विभागशिक्षा विभाग, बिहार सरकार
आवेदन का माध्यमOnline
आवेदन प्रारंभ15 July 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 September 2026
लाभार्थीSC, ST, BC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राएं

कौन आवेदन कर सकता है?

इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी SC, ST, BC या EBC वर्ग का होना चाहिए।
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में मैट्रिक (10वीं) के बाद की पढ़ाई कर रहा हो।
  • परिवार की वार्षिक आय विभाग द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर हो।

आवश्यक दस्तावेज:-

आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें-

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • पिछली कक्षा की अंकपत्र
  • कॉलेज/संस्थान की फीस रसीद
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी

आवेदन कैसे करें?

  1. अपनी श्रेणी के अनुसार आधिकारिक PMS पोर्टल पर जाएं।
  2. नया प्रोफाइल (Registration) बनाएं।
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन की जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन की रसीद डाउनलोड एवं प्रिंट कर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण बातें

  • आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
  • आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही एवं दस्तावेजों के अनुरूप होनी चाहिए।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन पूरा करें।

Important Links:-

BC-EBC Post Matric Scholarship Online ApplyApply Now
SC-ST Post Matric Scholarship Online ApplyApply Now
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment