Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 :- बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिहार के SC, ST, BC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राएं इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
| योजना का नाम | बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 |
| विभाग | शिक्षा विभाग, बिहार सरकार |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| आवेदन प्रारंभ | 15 July 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 September 2026 |
| लाभार्थी | SC, ST, BC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राएं |
Bihar Post Matric Scholarship क्या है?
Bihar Post Matric Scholarship 2026-2027 राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के दौरान ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
कौन आवेदन कर सकता है?
इस छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- अभ्यर्थी SC, ST, BC या EBC वर्ग का होना चाहिए।
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में मैट्रिक (10वीं) के बाद की पढ़ाई कर रहा हो।
- परिवार की वार्षिक आय विभाग द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर हो।
आवश्यक दस्तावेज:-
आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- बोनाफाइड प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की अंकपत्र
- कॉलेज/संस्थान की फीस रसीद
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
आवेदन कैसे करें?
- अपनी श्रेणी के अनुसार आधिकारिक PMS पोर्टल पर जाएं।
- नया प्रोफाइल (Registration) बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन की जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की रसीद डाउनलोड एवं प्रिंट कर सुरक्षित रखें।
आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें:-
- आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें।
- बैंक खाता आधार से लिंक एवं DBT सक्षम होना चाहिए।
- गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- आवेदन Final Submit करने से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
- आवेदन संख्या एवं Login विवरण सुरक्षित रखें।
Bihar Post Matric Scholarship के लाभ
- उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता।
- ट्यूशन फीस एवं अन्य शैक्षणिक शुल्क का लाभ।
- आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में सहायता।
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सरल।
महत्वपूर्ण बातें
- आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
- आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
- आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही एवं दस्तावेजों के अनुरूप होनी चाहिए।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन पूरा करें।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27
Important Links:-
| BC-EBC Post Matric Scholarship Online Apply | Apply Now |
| SC-ST Post Matric Scholarship Online Apply | Apply Now |
| Official Website | Click Here |
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 का आवेदन कब शुरू हुआ?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2026 है।
Q3. किन वर्गों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: BC, EBC, SC एवं ST वर्ग के पात्र विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
Q4. आवेदन का माध्यम क्या है?
उत्तर: आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
Q5. क्या आधार से लिंक बैंक खाता आवश्यक है?
उत्तर: हां, छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है, इसलिए आधार से लिंक बैंक खाता आवश्यक है।






